
भदोही। जय माँ दुर्गा श्रृंगार समिति कौलापुर के तत्वावधान में रविवार को मां दुर्गा का विसर्जन बडे ही गमगीन माहौल में हुआ। इस दौरान आयोजको ने सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया।
मालूम हो कि कौलापुर में माँ दुर्गा की प्रतिमा रखकर प्रतिवर्ष पूजन अर्चन किया जाता था।परन्तु इस बार कोरोना महामारी को देखते हुये सोशल डिस्टेंस व मास्क सेनेटाइजर पर विशेष ध्यान रखते हुए अपने निजी प्रतिष्ठान पर माता रानी का प्रतिमा का विधिवत पुजन अर्चन किया गया।यह पंडाल विगत 14 वर्षों से ग्राम सभा के सहयोग पूजन अर्चन मूर्ति स्थापित का कार्य किया जाता है। नवमी को कन्यापूजन व हवन कर छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया गया। इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए कार्यक्रम को कम से कम संख्या में संपंन्न कराया। मैया रानी के छप्पन भोग प्रसाद को लेने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर अंकित पाण्डे के साथ सतीश चौहान भदोही उत्तर प्रदेश