ठाणे बीजेपी महिला संगठन ने विधायक सरनाईक के खिलाफ मोर्चा निकाला

मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान नायिका कंगना राणावत के बारे में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक द्वारा अपमानजनक टिप्पणी किए जाने में विरोध ठाणे शहर बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा आज वर्तक मगर पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गायकवाड़ से विधायक प्रतापजी सरनाईक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई ।
इस अवसर पर एडवोकेट तृप्ति जोशी पाटील ठाणे बीजेपी महासचिव , , साई नयना भोईर, उपाध्यक्ष मनीषा सिंह, सोनाली मोरे, स्वप्न देवरे, कविता मुलिक, अहिल्या केंद्र, सुनीता पवार, वीणा लाड और महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी के साथभारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं ।
उल्लेखनीय है प्रताप सरनाईक शिवसेना के ठाणे से विधायक है ।उन्हें हाल ही में शिवसेना का प्रवक्ता बनाया गया है ।फिल्म नायिका कंगना राणावत को बाय केटेगरी की केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान किए जाने के बाद प्रताप सरनाईक ने उनके खिलाफ बयान बाजी शुरू कर दी थी ।इसके खिलाफ ठाणे बीजेपी महिला संगठन की महासचिव तृप्ति जोशी पाटील ने बताया कि सरनाईक ने कंगना राणावत के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी कर समूचे महिला समाज का ही अपमान किया है ।यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाना चाहिए ।

Leave a comment