मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान ठाणे महा नगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए 308 मामले सामने आए हैं ।इसके बाद ठाणे में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 27हजार 321पर पहुंच गई है ।
विगत एक सप्ताह में ठाणे में कोरोना से से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है यह एक सुखद संकेत है ।ठाणे में आज कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है ।अब तक ठाणे में कोरोना की वजह से 856लोग मौत का शिकार हो चुके हैं ।
ठाणे में कोरोना से स्वस्थ होने की दर अब 88प्रतिशत हो गई है ।ठाणे में आज 227लोग कोरोना से मुक्त हुए है ।अब तक ठाणे में 24हजार 080 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं ।
ठाणे में इस समय कोरोना के 2385सक्रिय मामले हैं । इन सभी का ठाणे के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है ।