
मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 05 सितंबर ठाणे शहर के जिला अध्यक्ष और विक्रांत चव्हाण ने कहा कि जब मुझे ठाणे शहर जिला क्षेत्र में कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जा रहा था, तब विभिन्न दलों के मौजूदा नगरसेवकों ने मुझे बधाई दी और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
ठाणे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इंटक जिला अध्यक्ष सचिन शिन्दे ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि कलवा-मुंब्रा क्षेत्र के पूर्व मेयर नईम खान आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष और विक्रांत चव्हाण की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
उन्होंने आगे इस अवसर पर बोलते हुए कि अब्दुल्ला भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं । इधर ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने भी दावा किया कि , ठाणे के पूर्व महापौर नईम खान की यह कांग्रेस में घर वापसी ही है । इसके साथ ही “अगले कुछ दिनों में, अगर ठाणे के दिग्गज, विभिन्न दलों के पदाधिकारी / नगरसेवक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद तो हम आगामी ठाणे नगर निगम चुनावों में सभी सीटों के लिए तैयारी करेंगे।”
इस मौके पर पूर्व महापौर नईम खान ने कहा कि ठाणे कांग्रेस को विक्रांत चव्हाण के रूप में सक्षम नेतृत्व मिला है और विश्वास व्यक्त किया है कि, ठाणे में कांग्रेस अपनी कार्यशैली के कारण आने वाले वर्षों में मजबूत होगी। इस अवसर पर ठाणे शहर कांग्रेस के महासचिव शिंदे, भोलेनाथ पाटिल, शेखर पाटिल, संजय शिंदे, प्रसाद पाटिल, मोहम्मद जिया शेख, शिरीष घरत और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।