मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान सुभाष भिवाजी भोर को ठाणे जिला परिषद के मुख्य लेखा और वित्त अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मुंबई के स्टेट हेड ट्रेजरी ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) के पद पर कार्यरत थे।
उन्होंने 1991 में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा पास की और सरकारी सेवा में शामिल हुए। उन्होंने पहले विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तीस वर्षों तक सेवा की है। भोर मूल रूप से धामनगांव तहसील अकोला अहमदनगर जिले के निवासी है।