ठाणे में आज कोरोना के 188मामले


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 31अगस्त ठाणे महा नगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के के नए 188मामले सामने आए हैं ।इसके बाद अब ठाणे मनपा परिसर में कोरोना के कुल 25हजार 909मामले दर्ज हो गए हैं ।
ठाणे मनपा परिसर में आज कोरोना के कारण 5 लोगों की मौत हुई है ।अब तक इस संक्रमण से ठाणे में 839 व्यक्ति मौत का शिकार हो चुके हैं ।
ठाणे महा नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना उपचार के उपरांत स्वस्थ होने की दर 90प्रतिशत हो गई है ।आज ही ठाणे शहर में 150लोग कोरोना से मुक्त होकर अपने घर गए हैं ।अब तक ठाणे में इस भयंकर संक्रमण से 23,325रोगी अब तक मुक्ति पा चुके हैं ।
ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना के 1745 सक्रिय मामले बताए गए हैं ,इन सभी का ठाणे के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

Leave a comment