ठाणे में आज कोरोना के 208 मामले, स्वस्थ होने की दर 91 प्रतिशत


मुंबई ,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 30 अगस्त ठाणे शहर में आज कोरोना के नए 208 मामले सामने आये हैं | इनके बाद ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हजार 721 तक पहुँच गई है | यद्दापि जहाँ ठाणे में कोरोना के संक्रमितों की संख्या में बेहताशा वृद्धि हो रही है ,लेकिन कोरोना मुक्त होने वाले बाधित भी कम नहीं है | मनपा का दावा है कि, ठाणे मनपा परिसर में स्वस्थ होने की दर 91 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है |
ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज 150 लोग कोरोना से मुक्त हो गए हैं | अब तक यहां 23 हजार 175 बाधित कोरोना से निजात पा चुके हैं |
ठाणे शहर में कोरोना के कारण आज 08 लोगों को अपनी जान गवांना पड़ी है | अब तक इस वायरस से 834 लोगों की मौत हुई है |
ठाणे शहर आज कोरोना के जो 208 बाधित मिले हैं ,उनमें माजीवाड़ा में 49 ,वर्तक नगर में 20 ,लोकमान्य 17 ,नौपाडा -कोपरी 40 ,उथलसर 27 ,वागले इस्टेट 12 ,कलवा में 24 ,मुम्ब्रा में 7 और दिवा में 12 संक्रमित पाए गए हैं |
ठाणे शहर में इस समय कोरोना के 1712 सक्रिय मामले हैं |

Leave a comment