मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 25अगस्त (हि स ) ।शहरी विकास मंत्री और ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे महानगर पालिका की टीडीआइआरएफ और फायर ब्रिगेड की दो टीमों के साथ घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे हैं।
महाड दुर्घटना के बाद,ठाणे संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे रात को महाड़ के लिए रवाना हुए थे। साथ ही उन्होंने नगर आयुक्त डाॅ विपिन शर्मा को टीडीआरएफ की दो टीमों और ठाणे नगर निगम के दमकल विभाग को मदद के लिए मौके पर भेजने का निर्देश दिया गया।
उस पृष्ठभूमि के चलते संरक्षक मंत्री शिंदे के साथ, ठाणे महानगर पालिका की टीडीआर एफ और फायर ब्रिगेड की दो टीमों को भेजा गया था। दोनों टीमें आज सुबह 7 बजे पहुंची और एनडीआरएफ टीम के साथ राहत कार्य शुरू किया।