दादासाहेब फ़ाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्म की तरफ़ से राष्ट्रीय प्रवक्ता ऐड. शैलेश दुबेजी को बधाई


न्याय प्रणाली में कामयाब एक दशक पूर्ण होने पर एडवोकेट शैलेश दुबे जी को हार्दिक बधाई!(ओम प्रकाश मिश्र-एडिटर इन चीफ-न्यूज़ फर्स्ट नेटवर्क) एडवोकेट शैलेश दुबे जी ने कानून(एल.एल.बी)की पढ़ाई मुम्बई से की और उसके पश्चात मानव अधिकार में मास्टर डिग्री हासिल जो कि बहुत ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती है ज्ञात हो इनके पिताजी भी सुप्रसिद्ध कानून विशेषज्ञ है।भाइयों के भी अधिवक्ता होने के कारण इन्हें अधिवक्ता परिवार कहा जा सकता है।शैलेश दुबे जी ने एक दशक में ना केवल बड़े बड़े केस लड़े बल्कि न्याय की सेवा के नए आयाम भी प्रस्तुत किए है।हिंदुस्तान में तेजी से लोकप्रिय होने के कारण यूनिटी वेलफेयर असोसिएशन द्वारा आप को वर्ष 2009 में राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नामी गिरामी कम्पनीयों, कॉरपरेट हाउस, एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं ने आपको अपना मार्गदर्शक, सलाहकार व प्रवक्ता नियुक्त कर रखा है।शैलेश दुबे जी ने अभी तक के अपने सामाजिक जीवन मे कभी जात,पात, धर्म को आधार बना कर कार्य नही किया और वर्तमान परिस्थितियों पर हमेशा मुखर वक्ता बन कर सशक्त पक्ष प्रस्तुत किया है।आप की ईमानदार छवि और न्याय के प्रति लगन का ही असर है कि आज इनके पिछे लाखो करोड़ो लोगो का काफिला सा बन गया है।समाज मे आप की सक्रियता को देखते हुए लोगो ने स्नेह पूर्वक कहना भी शुरू कर दिया की “जेठ दुपहरी आधी रात-शैलेश भइय्या सब के साथ” हिंदुस्तान के समस्त दबे,कुचले,मजलूम जनता की बुलंद आवाज़ बनकर आप उभरे हैं।आप के कानून की सेवा करते दस वर्ष पूर्ण होने पर समस्त देशवासियों की तरफ से हार्दिक अभिनंदन!राम मनोहर लोहिया के विचार,जयप्रकाश नारायण की इच्छा शक्ति, अब्दुल कलाम की विद्वता, अटल बिहारी सा मन, लालबहादुर शास्त्री की सादगी और समय आने पर सुभाष चंद्र बोस की संगठन कौशल शक्ति के प्रतीक, मर्यादा, विनम्रता, नैतिकता, करूणा, धैर्य, क्षमा, त्याग तथा पराक्रम का सर्वोत्तम उदाहरण एडवोकेट शैलेश दुबे जी में विद्यमान है। आप अहर्निश भारत की सेवा करते रहें,वर्तमान में यही भारतीय जनता की सख्त दरकार है। देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

Leave a comment