कल्याणजी जाना के शानदार अवार्ड शो पर बॉलीवुड की नजर
दादासाहेब फालके आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स का होगा आयोजन २४ नवंबर २०२० गोवा में तैयारी जोरों पर

बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड अभिनेता कहे जानेवाले कल्याणजी जाना एक
एक्टर, एंकर, डांस मास्टर, कॉमेडियन, सौ ऑर्गेनाइजर है तथा
मुंबई से प्रकाशित हिंदी न्यूज़ पेपर दार्शनिक मुंबई (साप्ताहिक) के संपादक हैं। पिछले 7 साल से वे दार्शनिक मुंबई प्रेस मीडिया एवार्ड का भी आयोजन करते हैं. जिसमें फिल्म कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों, पत्रकार , वकील, डॉक्टरों और शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। उसके अलावा “नारी शक्ति अचीवर अवार्ड”, “छत्रपति शिवाजी गौरव अवार्ड”, मिस्टर एंड मिस आइकॉन दार्शनिक मुंबई फैशन शो तथा फ़िल्म फेस्टिवल आदि का आयोजन करते आये हैं। इस साल
विश्व सहित भारत भी कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है जिसका सीधा सीधा असर हर व्यवसाय पर पड़ा हैl देश-विदेश में होने वाला अवार्ड फंक्शन भी इससे अछूता नहीं है आइफा अवॉर्ड हो या फिर ज़ी अवार्ड सब स्थगित कर दिया गया है लेकिन दादासाहेब फालके आइकन अवार्ड फिल्म्स के तैयारी जोर शोर से चल रही है जिसका आयोजन इसी वर्ष 24 नवंबर को गोवा में होने जा रहा हैl
दादासाहब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म्स के संस्थापक व चेयरमैन कल्याणजी जाना की मानें तो इस वर्ष अवार्ड फंक्शन का आयोजन गोवा में आयोजित किया जाएगा जिसमें संघर्ष से सफलता तक की मंजिल पाने वाले अभिनेता,अभिनेत्री, निर्देशक,गीतकार संगीतकार,गायक- गायिका और टेक्नीशियन को इस अवार्ड से नवाजा जाएगा l उन्होंने बताया कि इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन वह विगत १ वर्ष से सफलतापूर्वक कर रहे हैं इस साल शो में महत्वपूर्ण बात यह है कि शो की टिकट व स्पॉन्सर से आए रुपए से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शहीद हुए योद्धा डॉक्टर,पुलिसकर्मी,मीडियाकर्मी के परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा, साथ ही 75 से 80 वर्ष के आयु के वृद्ध कलाकारों को जो बीमार हैं उन्हें दवाई एवं जरूरतमंद की चीज उपलब्ध कराई जाएगी और भरपूर मदद किया जाएगा साथ ही मुंबई के आदर्श नगर में पूरे साल जरूरतमंद कलाकारों को भंडारा लगाकर भोजन करवाया जाएगा l इसके अलावा “डीपीआईएफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल”21 नवंबर को शुरू हो रहा है । तमाम शॉर्ट फिल्म मेकर के लिए ये एक सुनहरा मौका और अच्छा प्लेटफार्म होगा। उसके साथ साथ
कोरोना जैसा महामारी बीमारी में गरीबों की मदद करनेवाले समाज सेवक, एनजीओ, डॉक्टर, पुलिस, और तमाम वह लोग जो इस महामारी बीमारी में गरीबों को मदद किए हैं ऐसे योद्धा को “डीपीआईएफ कोविड 19 योद्धा एवार्ड” से सम्मानित किया जा रहे है 23 नवंबर को गोवा में।
इस अवॉर्ड फंक्शन के ऑर्गेनाइजर, संस्थापक और चेयरमैन कल्याणजी जाना है,
ज्यूरी पैनल अभिनेता व कॉमेडियन सुनील पाल, अभिनेता पंकज बैरी,अभिनेता इशरत अली, संगीतकार दिलीप सेन,डांस मास्टर संजय प्रधान,पी.आर.ओ हिमांशु झुनझुनवाला, संजय भूषण पटियाला व राकेश रौनक सिंह है दादासाहेब फालके आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स इस अवॉर्ड शो के बारे में देखने के लिए सभी सोशल मीडिया पर आप इस नाम से सर्च कर सकते हैं देखने व पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

dadasahebphalkeiconawardfilms@gmail.com

Leave a comment