बलरामपुर वाड्रफनगर
स्लग-मूलभूत सुविधा से वंचित कोडाकू जनजाति के लोग
आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं और शासन प्रशासन की लापरवाही का दंश झेलते कूड़ाकु जनजाति के लोग। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरसा के टोलकु पारा में काफी संख्या में कूड़ाकु जनजाति के लोग निवास करते हैं। यहां इनके लिए बिजली सड़क, पेयजल,पुलिया आदि जैसे मूलभूत सुविधा आज तक उपलब्ध नहीं है। यही कारण है कि नदी नालों का पानी इन्हें पीना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को अगर हॉस्पिटल ले जाना हो तो इनके घर तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही है। कहने को तो प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार विकास की धारा बहाने का बात करते हैं।लेकिन नजारा देखना हो तो ग्राम पंचायत सुरसा में एक बार जाकर सच्चाई जरूर देख सकते हैं।यहाँ निवास कर रहे लोगो को अगर घर जाना हो तो छोटी बड़ी कुल तीन नदी को पर कर लोग अपने घर पहुचते है जिसमे एक भी नदी में पुलिया नही बन सका है।
निस्तारी का साधन केवल बरसाती नाला
यहाँ रहने वाली पूजा बताती है कि उकने निस्तारी का साधन बरसती नाला है जहाँ पर नाले के पानी से नहाना धोना,बर्तन माजना,बच्चों को नहलाना सभी काम इसी नाले से किया जाता है।और गर्मी के दिनों में पीने के पानी की काफी दिक्कत होती है अभी बरसात है तो नाले के पानी से काम चल जाता है।
बहुत जल्द कराया जाएगा पेय जल की व्यवस्था एस डी एम
इस संबंध में वाड्रफनगर के एसडीएम विशाल महाराणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक ग्राम पंचायत सुरसा से ऐसी समस्या नहीं मिली है अगर ऐसी समस्या है तो मैं तत्काल संबंधित विभाग से बात कर वहां रह रहे लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था कर आऊंगा क्योंकि अभी बारिश का मौसम है सड़क भी नहीं है और नल खनन हेतु वाहन जाने में दिक्कत होगी बारिश कम होने पर तत्काल जिनके लिए पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी देखने व पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

Leave a comment