
भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर में दो सगे भाइयों का कोरोना की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। रिपोर्ट निगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो बीते 12 अगस्त को कौलापुर निवासी पत्रकार अंकित पांडेय के निवास स्थान पर कोविड-19 का जांच परीक्षण हुआ था जिसमें ग्राम सभा कौलापुर के चार लोग पाजिटिव पाये गये थे लेकिन दो दिन पहले ही कुछ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। शनिवार की सुबह चिकित्सा प्रभारी डीघ डॉक्टर गुलाब यादव की टीम ने दो सगे भाइयों का जांच की। और जांच के बाद दोनों भाइयों विनोद पाण्डेय और प्रदीप पाण्डेय की रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब कौलापुर में कोई भी कोरोना पाजिटिव नही है।देखने व पढ़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ