खतरनाक , होर्डिंग निरीक्षण करने के अधिकारियों को आयुक्त के निर्देश
मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान आज सुबह से लगातार बारिश की पृष्ठभूमि में, ठाणे मनपा आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।
सभी अधिकारी अपने-अपने वार्ड में जाकर जांच करें कि पानी कहां जमा तो नहीं है। इसके अलावा, सभी सहायक आयुक्तों ने अपने वार्ड के कार्यकारी अभियंताओं के साथ वार्ड में खतरनाक स्थिति में इमारतों और होर्डिंग का निरीक्षण करने और तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इस बीच, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने भी लगातार बारिश के कारण किसी भी आपदा के मामले में नगर आयुक्त कार्यालय को वस्तु स्थिति से अवगत कराया है