
भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर निवासी पत्रकार और समाजसेवी अंकित पाण्डेय ने वृहस्पतिवार को अपना जन्मदिन वृक्षारोपण करके मनाया। अंकित पाण्डेय की यह पहल की हर जगह चर्चा हो रही है। मालूम हो कि अंकित पाण्डेय अपने सामाजिक कार्य, ईमानदारी और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते है। अंकित अपने इतनी छोटी उम्र में भी कई ऐसे कार्य कर चुके है जो मिल का पत्थर साबित हो रहा है। अंकित हर वर्ष अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण, माता-पिता का पूजन और धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते है। अंकित पाण्डेय ने बताया कि जन्मदिन के मौके पर हम सब को पाश्चात्य संस्कृति से प्रेरित होकर केक काटकर या मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन नही मनाना चाहिए। कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन के नये दिन की शुरूआत अपने माता-पिता की पूजा और धार्मिक व सामाजिक कार्य के साथ करना चाहिए। अंकित ने बताया कि बडे ही भाग्य से मानव जन्म मिला है। इसीलिए लोगों का सहयोग करना धर्म है। साथ में प्रकृति के ऋण के बारे में कहा कि जब से हम जन्म लेते है तब से लेकर पूरे जीवन तक प्रकृति हमारी रक्षा और सहयोग करती है तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि प्रकृति के ऋण से उऋण होने के लिए वृक्षारोपण करें। जिससे पर्यावरण और प्रकृति में और सुन्दरता बढे। अंकित पाण्डेय के इस पुनीत कार्य की काफी चर्चा हर जगह होती है। अंकित पत्रकारिता क्षेत्र में भी काफी सक्रिय है। और अपनी पत्रकारिता में हमेशा कमजोर और गरीब की आवाज को उठाने में आगे रहते है और यथाशक्ति मदद के लिए तैयार रहते है। अंकित के जन्मदिन के मौके पर व्यक्तिगत रूप से और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का शुभकामना देने का दौर पूरे दिन जारी रहा। सभी ने अंकित को बधाईयां व शुभकामनाएं दी।देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ