

मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 20 अगस्त ठाणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से, शहर अध्यक्ष, समूह नेता और नगरसेवक विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में ठाणे शहर के 12 ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक साथ आंदोलन किया।
आंदोलन का आयोजन कलवा , मुंब्रा, कौसा, दिवा, कोपरी वागले, इंदिरा नगर, वर्तनगर वार्ड समिति मजीवाड़ा, मानपाड़ा, ओवला कासरवाडवाली, पचपेखड़ी, नौपाड़ा, मीनाताई ठाकरे चौक, लोकमान्य नगर, तीन हाथ नाका में किया गया।
आंदोलन में ठाणे शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, युवा, एनएसयूआई के पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रमुख उपस्थित थे।