मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान ,19 अगस्त ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए 211 मामले सामने आये हैं | इसके उपरांत अब तक ठाणे मनपा परिसर में कोरोना के कुल संक्रमित 23 हजार 843 प्रकरण दर्ज हुए हैं |
ठाणे परिसर में आज इस संक्रमण से 150 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं | अब तक ठाणे में स्वस्थ होने वालों की संख्या 21 हजार 139 आंकी गई है |
ठाणे महा नगर पालिका में कोरोना से मुक्त होने वाले संक्रमितों की दर आज 89 प्रतिशत ठाणे मनपा दर्ज की गई है |
ठाणे में आज कोरोना के कारण 6 लोगों की हुई है | अब तक ठाणे में कोरोना से 764 लोग मौत का शिकार हुए हैं |
ठाणे में इस समय कोरोना के 1940 सक्रिय मामले हैं