सदौपुर में कोटे की दुकान पर आनन्द शुक्ला निर्विरोध चुने गये।


भदोही। अभोली ब्लाक के सदौपुर गांव में सोमवार को कोटे की दुकान को लेकर विद्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। और ग्रामीणों के माध्यम से कोटे की दुकान का निर्धारण किया गया। कोटे की दुकान बीते मार्च में निलम्बित हो गया था। और गांव के लोग भावापुर के कोटेदार के यहां से राशन उठा रहे थे। बीते 27 जुलाई को भी राशन की दुकान का चुनाव होना था लेकिन किन्ही वजह से उस दिन नही हो सका। सोमवार को फिर दिन निर्धारित हुआ और कोटे की दुकान के लिए अजीत शुक्ला और आनन्द शुक्ला मैदान में थे। लेकिन कुछ देर बाद अजीत शुक्ला ने आनन्द का समर्थन करने की घोषणा कर दी। और आनन्द शुक्ला निर्विरोध चुने गये। इस कोटे की दुकान के चुनाव में राहुल मौर्य को नोडल अधिकारी बनाया गया था। इनके साथ ग्राम प्रधान शर्मिला सिंह और ग्राम विकास अधिकारी राम शिरोमणि बिन्द भी मौजूद रहे। आनन्द शुक्ला को कोटेदार बनने पर ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। इस चुनाव के दौरान सुरियावां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और पाली चौकी इंचार्ज गुरू ज्ञान चंद पटेल के अलावा काफी पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखॅने के लिए मुस्तैद दिखे। इस मौके पर शिवसागर शुक्ला ने इस जीत को लेकर सभी का आभार दिया। कहा कि यह कार्य गांव के लोगो के सहयोग से हुआ। कभी किसी को कोई समस्या नही होगी। कहा कि इस एकता और भाईचारा के संदेश से अन्य गांव के लोग भी सीख लेंगे। देखने व पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

Leave a comment