दिव्यांग ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार।

भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बीते 31 मई को दो पक्षो में विवाद हुआ था जिसकी सूचना पर पुलिस पहुची थी और इसी बीच कुछ लोगो ने पुलिस के एक जवान को घायल कर दिया था। जिससे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कई लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इसी लोगो में एक दिव्यांग शिवप्रसाद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह और उसका परिवार निर्दोष है और उसके साथ न्याय हो। शिव प्रसाद ने बताया कि उस दिन हुए विवाद से उसके परिवार से कोई लेना देना नही है। और शिवप्रसाद और उसका नाबालिक बेटा भी घटना के दिन घर पर नही था लेकिन फिर भी मुकदमा में उनका भी नाम है। शिवप्रसाद ने कहा कि पुलिस ने मेरी पत्नी से दुकान की चाभी मांगी और चाभी न देने से आक्रोशित पुलिस ने दुकान का शटर खोला और घर में किसी को न पाकर पुलिस ने हमारी दिव्यांग पत्नी को घसीटते हुए लेजाकर गाडी में बैठा दिया। और इस दौरान मेरी पत्नी के पेट में चोट भी लग गई जिसका इलाज आज भी चल रहा है। शिवप्रसाद ने कहा कि मेरी पत्नी को ग्यारह दिन जेल में रखा। जबकि हम लोग निर्दोष है और उस दिन हुई घटना से मेरा कोई लेना देना नही है। शिवप्रसाद ने इसके लिए बीते 17 जुलाई को जिलाधिकारी को पत्र भी दिया है लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही न हुई। शिवप्रसाद ने बताया कि यदि मुझे यहां से न्याय न मिला तो मै मुख्यमंत्री के यहां न्याय की गुहार लगाऊंगा।देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

Leave a comment