
भदोही। श्रावण माह के चौथे सोमवार को गोपीगंज क्षेत्र के बेरासपुर में स्थित बाबा बेरासनाथ मंदिर पर भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस मौके पर मंदिर परिसर में रूद्राभिषेक और सुन्दरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। मंदिर में ज्ञानपुर क्षेत्र के सनवइयां निवासी विजय प्रसाद मिश्र ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर सवा पांच किलो का घंटा चढाकर पूजा पाठ किया। इसी तरह काफी संख्या में लोग अपनी मनोकामना पूर्ण होने चढावा चढाकर दर्शन पूजन करते है। मालूम हो कि बाबा बेरासनाथ मंदिर उत्तरवाहिनी मां गंगा के किनारे स्थित है जिससे यहां का और भी आध्यात्मिक महत्व है। और यह धार्मिक स्थल गुप्त काशी के नाम से प्रचलित है।देखने व पड़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान