

भदोही। विश्वकल्याणार्थ कोरोना महामारी की मुक्ति के लिए मानव में शक्ति प्रदान करने के लिए ग्राम सभा कौलापुर निवासी पत्रकार अंकित पांडेय ने सपरिवार रुद्राभिषेक करा कर भगवान शिव से प्रार्थना की कि जल्द ही कोरोनावायरस महामारी से पूरे देश को निजात मिले। इस मौके पर काफी संख्या में पत्रकार वह समाज सेवी मौजूद रहे। बहुत ही अच्छा नजारा देखने को मिला क्योंकि पूर्णतया सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर पर विशेष ध्यान दिया गया। बता दें कि प्रत्येक वर्ष विश्व कल्याणार्थ के लिए ही सावन माह में कांवरियों की सेवा के लिए निशुल्क कांवरियों को जलपान भोजन दवा की व्यवस्था भी पत्रकार अंकित पांडेय द्वारा कराये जाता था लेकिन इस वर्ष कोरोना की वजह से यह कार्य ना हो पाया। जिसके कारण उन्होंने रुद्राभिषेक करा कर भगवान शिव से संपूर्ण भारत को कोरोना मुक्त होने की प्रार्थना की देखने व पड़ने के लिए बने रहिये पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ