ठाणे में कोविद 19उपचार हेतु उपयोगी इंजेक्शन की काला बाजारी ,5 गिरफ्तार


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान ,22जुलाई कोविद 19 संक्रमण के उपचार हेतु लगाने वाले रेमदेसिविर इंजेक्शन टोसिलाइजुम इंजेक्शन की काला बाजारी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त इंजेक्शन ,सहित केंसर तथा गर्भपात की दवाओं और हुंडई इक्सेट कार और मोबाइल सहित पांच लाख 18 हजार 500रुपए का सामान नौपाड़ा पुलिस थाने ने बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपियों में 1अरुण रामजी सिंह घाटकोपर ,2सुधाकर शोभित गिरी खार मुंबई ,3रविन्द्र मोहन शिन्दे कोपरखेराने नवी मुंबई 4वसीम शेख कमोठे नवी मुम्बई,5 अमीताब दास नवी मुंबई हैं ।
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार नौपाड़ा पुलिस को कल रात 21जुलाई को इसके बारे में जानकारी मिली थी कि यह कोरोना के उपचार हेतु काम में लाया जाने वाला इंजेक्शन 25 हजार से 80हजार के बीच में काला बाजारी कर बेचा जा रहा है।
कल सोमवार की रात नौपाड़ा पुलिस ने संदिग्ध तीन लोगों को गिरफ्तार कार यह इंजेक्शन सहित कई दवाएं भी बरामद की थी
इससे पूर्व उक्त मामले में औषधि निरीक्षक वीरेंद्र रामप्रसाद रवि ने नौपाड़ा पुलिस को शिकायत की थी ।इसके बाद ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फंसालकर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे ।

Leave a comment