मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान,22जुलाई ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में मुंब्रा पुलिस स्टेशन परिसर में घर में सेंध लगाकर लगभग 4लाख 65हजार की चोरी के मामले में पुलिस ने 15जुलाई से 22जुलाई के मध्य 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4लाख 17हजार का चोरी का सामान बरामद किया है ।
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार 15जुलाई को मुंब्रा के दिवा आगासान रोड से सरबजीत राम सहार यादव को गिरफ्तार कर 65हजार के पास से चोरी करने का लोहे का सामान और 65हजार का अन्य चोरी का सामान बरामद किया था ।
इसके बाद इससे अधिक जानकारी मिलने पर मुंब्रा पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक मंगेश बोरसे और बाबा साहब कांबले की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 18,जुलाई को आरोपी आरिफ अहमद शेख तथा कैस उर्फ मोहसिन मुल्ला को गिरफ्तार किया था ।
इनके पास से 5ग्राम सोने और 20ग्राम चांदी के जेवर सहित 2लाख 25हजार का चोरी का समान बरामद किया गया था ।
इसके उपरांत पुलिस ने आज 22जुलाई को अन्य चार आरोपी रफीक शेख ,वसीम खान ,रिज़वान शेख और जुबेर कच्छी को मुंब्रा से गिरफ्तार कर मोटर सायकल ,लैपटॉप, प्रिंटर ,इनवर्टर , वा बैटरी सहित 1लाख 6हजार का चोरी का सामान बरामद किया है ।इस प्रकार चार चोरी के मामले में 4लाख 17हजार का सामान पुलिस को मिला है ।
पुलिस के अनुसार 7जुलाई को बिलाल अस्पताल के पीछे जो पहली चोरी कि घटना हुई थी ।उसमें सिर्फ 28हजार के चोरी का मामला ही प्रकाश में आया था ।इसके बाद एक अन्य परिवार जो मुंब्रा के तालाब पाली रोड पत रहता था ।उस परिवार के अपने मूल राज्य उत्तर प्रदेश जाने पर 2लाख 66हजार का सामान भी उन्हीं के घर को तोड़कर की गई थी ।इसमें भी चोर अज्ञात ही थे ।
इसके पूर्व 25दिसंबर 2019और 14जुलाई 2020के दरम्यान संकल्प रेसिडेंसी मानपाडा रोड रामनगर पानी की टंकी के पीछे निर्माणाधीन इमारत से चोरी की गई थी। इसमें 65हजार का सामान चोरी गया था ।इसके बाद पुलिस ने 15जुलाई को सरबजीत को गिरफ्तार का सारी कड़ियां जोड़कर असली अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया ।