मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 21जुलाई ठाणे तलाव पाली की मुख्य सब्जी मंडी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से टीएमसी की ओर से की जा रही कार्रवाई के अन्तर्गत आज ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ने सब्जी मंडी का दौरा किया और सामाजिक दूरी का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।
ठाणे शहर में हॉटस्पॉट्स को छोड़कर सभी जगहों पर लॉकडाउन में ढील दी गई है। उल्लेखनीय है कि , हॉटस्पॉट्स पर लॉकडाउन के सख्त कार्यान्वयन का आदेश ठाणे जिला संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा दिया गया था। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे ,कि बाजारों में भीड़ नहीं होगी।
इस पृष्ठभूमि पर आज , ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ने सभी अधिकारियों को हॉटस्पॉट को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से हॉटस्पॉट और बाजारों की छान बीन कर कार्यवाही की शुरुआत हो गई है। आज उन्होंने जम्भाली नाके पर मुख्य सब्जी बाजार, महात्मा फुले मंडई का निरीक्षण किया।
इस समय, ठाणे मनपा आयुक्त शर्मा ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखा जाना चाहिए कि बाजार में भीड़ न हो और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके साथ उपायुक्त संदीप मालवी, अशोक बर्पले, सूचना और जनसंपर्क अधिकारी महेश राजदरकर, नौपाड़ा वार्ड कमेटी के सहायक आयुक्त प्रणाली घोंगे और अन्य लोग भी उपस्थित थे।