ठाणे में कोरोना ग्राफ 16हजार के पार,आज 255 मामले


मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 20जुलाई ठाणे मनपा परिसर में आज तक कोरोना मामलों का ताजा ग्राफ अब 16हजार 28पर पहुंच गया है ।आज ही ठाणे में कोरोना के 255 मामले सामने आए हैं। जबकि आज कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है।
बताया जाता है कि,ठाणे में विगत दिनों कोरोना बाधितों कि संख्या में प्रतिदिन ही वृद्धि हो रही है ।इसके कारण ठाणे में स्वस्थ होने की दर में भी उतार चड़ाव देखने को मिल रहा है ।ठाणे में विगत तीन दिन पूर्व स्वस्थ होने वालों की जो दर 64प्रतिशत हो गई थी ,वह आज वापस 57प्रतिशत हो गई है ।
ठाणे में कोराना के कारण अब तक 555लोग अपनी जान गंवा चुके हैं ।आज फिर ठाणे में चार लोगों की मौत हुई है।
ठाणे में अभी भी अस्पतालों में 5 हजार 708 मरीजों का उपचार किया जा रहा है ।
आज ठाणे में 42 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। जबकि ठाणे में अब तक 9 हजार 765मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं ।

Leave a comment