मनमाने बिल लेने पर अस्पतालों पर शिंकजा,टीएमसी वसूलेगी 27लाख


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान,18जुलाई ठाणे मनपा प्रशासन अब कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे निजी अस्पतालों द्वारा भर्ती मरीजों से निर्धारित दरों से अधिक मनमाने बिल लेने पर शिंकजा कसने जा रही है ।
ठाणे मनपा के आयुक्त विपिन शर्मा ने आज कोराना का उपचार कर रहे मरीजों से अधिक बिल वसूलने के मामले में कदम उठाते हुए इन अस्पतालों के व्यवस्थापकों को नोटिस देने का आदेश टीएमसी प्रशासन को दिया है । इस प्रकरण में करीब 15 कोरोना अस्पतालों ने , 27लाख रुपए 196मरीजों से जो अधिक बिल द्वारा लिए गए हैं। वह राशि इन अस्पतालों को वापस लौटना होगी ।इस तरह मनपा 15निजी अस्पतालों से अब 27लाख रुपए वसूलेगी ।
इस मामले में आज ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ने मनपा के मुख्य लेख परीक्षक किरण तावड़े को विशेष दस्ता बनाने का आदेश दिया था ।
इसके बाद ठाणे मनपा के लेख विभाग ने 15 निजी अस्पतालों द्वारा लिए गए बिलों का अवलोकन किया था ।इसके बाद 1752 उपभोक्ताओं के नाम सामने आए थे ।जिसमें 486 लोगों से अधिक बिल वसूलने का मामला स्पष्ट हुआ था ।इसके उपरांत फिर उसमें से कुल 196अस्पतालों के बिल में व्यवस्थापकों द्वारा 27लाख रुपए अधिक लिए गए थे ,यह स्पष्ट हुआ है ।अब यह अधिक राशि वापस करने के लिए ठाणे मनपा प्रशासन कथित अस्पतालों को नोटिस जारी करने वाली है ।

Leave a comment