मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 17जुलाई ,ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ने आज शहर में कोविड-19 और लगातार हो रही बरसात के कारण शहर में चिराग नगर और धर्मवीर नगर का दौरा किया।
आज सुबह उन्होंने चिराग नगर में चिकित्सकों से संवाद भी स्थापित किया ।इसके बाद उन्होंने डाक्टर बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक तथा सांस्कृतिक भवन में प्रस्तावित संक्रमण के परीक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर एंटीजन किट के माध्यम से कोविड-19 का परीक्षण किया जाता है।
इसके बाद उन्होंने धर्मवीर नगर में मोबाइल डिस्पेंसरी का भी अवलोकन किया । इसके उपरांत उन्होंने डॉ काशीनाथ नाट्य गृह में स्थापित परीक्षण केंद्र का अवलोकन किया। इस अवसर पर नगर सेविका रमेश आमरे अतिरिक्त आयुक्त संजय हेर बड़े उपायुक्त संदीप मालवीय अशोक बुर पुल्ले और जनसंपर्क अधिकारी महेश राज धरकर भी उपस्थित थे।