
मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 17जुलाई ठाणे के कासर बड़ावली में ब्रह्मांड कि साम वेंचर्स दुकान का 28 जून की रात को ताला तोड़कर कर 40हजार रुपए की चोरी किए जाने के मामले में कासर बड़ावाली पुलिस ने ,मीरा रोड और कासर बड़ा वाली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किशोर खेरणार के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक सागर जाधव की टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के उपरांत 20वर्षीय रहीम मुस्तफा और ठाणे के 20वर्षीय चिन्मय संदीप सावंत को 16जुलाई को गिरफ्तार किया है ।ये दोनों ही बेरोजगार हैं ।
पुलिस ने इनके पास से चोरी के 2200रुपए बरामद किए हैं ।इस चोरी के बारे में फरियादी दुकानदार ने 29जून को सुबह साढ़े सात बजे जब दुकान का ताला टूटा पाया तब पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी ।फिलहाल दोनों आरोपियों से पूंछ तांछ कि जा रही है ।