ठाणे में आज कोरोना के 456 मामले, 17 की मौत


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 11जुलाई (हि स ) । ठाणे में आज कोराना के नए 456मामले आए हैं ।इसके बाद अब ठाणे मनपा परिसर में कुल संक्रमितों की तादात 12925हो गई है ।
ठाणे में आज फिर कोराना के संक्रमण से 17लोगों की मौत हुई है ।इसके उपरांत अब ठाणे में मृतकों की कुल संख्या 480पर पहुंच गई है ।
एक ओर जहां ठाणे महा नगर पालिका परिसर में कोराना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है ,वहीं दूसरी तरफ स्वस्थ होने वालों की दर भी 57प्रतिशत पर पहुंच गई है ।आज ही ठाणे में 87लोग पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर गए है ।

ठाणे मनपा परिसर में अब तक 7041लोग कोराना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं ।
जबकि ठाणे में5404लोगों का कोराना का उपचार किया जा रहा है ।जबकि ठाणे महा नगर पालिका परिसर से 10जुलाई तक 58हजार699 लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ।

Leave a comment