मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 20जून ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के नए 176 मामले सामने आए हैं।जबकि इस संक्रमण से आज छह लोगों की मौत हुई है ।मरने वालों में 5पुरुष और एक महिला है ।ठाणे में अब तक इस संक्रमण से अब तक 6,130व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं ।
ठाणे में अब तक 51प्रतिशत व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुके हैं ।यह एक उपलब्धि है। ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में आज ही 114 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। ठाणे में 3,041लोग अब तक स्वस्थ भी हो चुके हैं ।
ठाणे में कोराना संक्रमण से 198लोगों की मौत हुई है ।इनमें 132पुरुष तथा 66महिलाएं हैं ।
इसके साथ ही ठाणे में 2,893लोगों का उपचार भी किया जा रहा है ।