भाजपा कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों को मास्क और सेनीटाइज का किया वितरण।


भदोही। गोपीगंज मंडल के अंतर्गत छतमी सेक्टर के कौलापुर गांव में सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्ष ने ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के पत्र का भी वितरण हुआ और सेक्टर प्रमुख शंभूनाथ मिश्रा ने लोगों को सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। कहा कि भाजपा की केंद्र की और उत्तर प्रदेश की सरकार ने जो कार्य कर दिया है वह पिछले 60 वर्ष में किसी सरकार ने नहीं किया। साथ ही अंकित पांडेय ने लोगों को कोरोना महामारी से जुड़ी सावधानियां और जागरूकता के बारे में बताया और लोगों को जागरूक किया और बताया कि इस कोरोना काल में लोग शासन प्रशासन की तरफ से जारी दिशा-निर्देश का पालन करें। जिससे इस महामारी के संक्रमण के प्रभाव को रोका जा सके और सरकार की मंशा पूरी हो सके और लोगों ने सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की सराहना की। इस मौके पर विजय शंकर पांडेय, जयशंकर, हीरालाल पांडेय, विनोद पाण्डेय, प्रदीप पांडेय, रत्नेश पांडेय, राकेश पांडेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।देखने व पढ़ने के लिऐ बने रही पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

Leave a comment