ठाणे में आज कोरोना के नए 164 मामले ,5 की मौत


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 16 जून ठाणे शहर में आज कोरोना के नए 164 मामले सामने आये हैं | जबकि आज कोरोना वायरस से पांच लोग मौत का शिकार हुए हैं | ठाणे शहर में अब तक 163 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं | इनमें 106 पुरुष और 57 महिलाये शामिल हैं |
ठाणे में अब तक 5 हजार 303 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं | दूसरी तरफ ठाणे में आज 2489 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं | इसके बाद स्वस्थ होने वाले अब 47 प्रतिशत लोग ठाणे में हैं | जबकि ठाणे में 2567 लोगों पर ठाणे महानगर पालिका प्रशासन की देख रेख में उपचार किया जा रहा है |

Leave a comment