कौलापुर में 18 वर्ष पुराना मंदिर के विवाद का हुआ निस्तारण,हुआ मंदिर का जीर्णोद्धार


भदोही।कौलापुर गांव में स्थित मां शीतला देवी मंदिर के पास जमीन व रास्ते को लेकर 18 वर्ष पुराना विवाद चल रहा था।आज दोनों पक्षो व ग्राम प्रधानपति रत्नेश मिश्रा ,व उनके साथ मे,नागेश मिश्रा,त्रिपुरारी मिश्रा,विपिन मिश्रा (समाजसेवी/पत्रकार सूरत सम्राट), जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए।दोनों पक्षो को समझा कर 18 वर्ष पुराने विवाद को सुलझा दिए।लॉक डाउन का सदुपयोग करते हुए माँ शीतला देवी मंदिर के विवाद मुकदमा सहित सुलझा दिया।बता दे की कई लोग ग्राम सभा के व बाहर के इस विवाद को सुलझाने का भी प्रयास किये थे। लेकिन आज माता रानी के मंदिर के विवाद को दोनों पक्षों द्वारा समाप्त कर दिया गया। मंदिर का जीर्णोद्धार एवम शीला पूजन ग्राम प्रधान पति श्री रत्नेश मिश्रा जी के कर कमलों द्वारा किया गया। रत्नेश मिश्रा जी द्वारा विधिवत माता रानी का पूजन, आरती व प्रसाद वितरण भी किया गया।वही शिवनाथ श्रीमाली व विपिन मिश्रा(समाजसेवी) ने कहा की भव्य मंदिर निर्माण ग्राम सभा के सहयोग से संपन्न होगा ।जिस मौके पर ग्राम प्रधान पति रत्नेश मिश्रा ,त्रिपुरारी मिश्रा, नागेश मिश्रा,विपिन मिश्रा ,जगत नारायण तिवारी, शिवनाथ श्रीमाली, राकेश तिवारी,आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।दोनों पक्षो ने व समस्त ग्रामवासियो ने खुशी का इजहार किया।गांव में काफी खुशी का माहौल है। देखने व पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ

Leave a comment