मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 13 जून ठाणे मनपा परिसर में आज कोराना से 8लोगों की मौत हुई ,जिनमें 4पुरुष तथा 4 ही महिलाएं हैं ।ठाणे में आज 170नए मामले सामने आए हैं ।
ठाणे में इस घातक वायरस से अब तक 2163लोग मुक्त हो चुके हैं ।अनुपात की दृष्टि से अब यह 48फीसदी हो गई है ।
ठाणे में अब तक इस संक्रमण से 4हजार 655लोग संक्रमित भी हो चुके हैं ।और कोराना से अब तक 145लोग मौत का शिकार भी हो चुके हैं ।इनमें 96पुरुष तथा 49महिलाएं हैं ।
ठाणे में आज ही 145लोग कोराना से पूरी तरह से मुक्त होकर अपने घर गए हैं ।