ठाणे में आज नए 145 नए संक्रमित मिले ,कोरोना से 5 की मौत


मुंबई ,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 911 जून ठाणे में आज कोरोना वायरस के नए 145 मामले सामने आये हैं | ठाणे में कल तक जो संक्रमितों की संख्या 4 हजार 198 थी ,वह आज बढ़ाकर 4343 हो गई है | ठाणे में आज इस संक्रमण से 5 लोगों की मौत हुई है | इनमें 3 पुरुष तथा 2 महिलाये हैं |
ठाणे में अब तक कोरोना से 129 मौतें हुई हैं | इनमें 88 पुरुष तथा 38 महिलाएं हैं |
ठाणे में सुकून देने वाली खबर यह है कि इस घातक संक्रमण से अब तक 1947 लोग स्वस्थ हो चुके हैं | यह दर 46 प्रतिशत हो गई है | ठाणे मनपा परिसर से आज ही 54 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं | जबकि ठाणे में 2267 लोगों का सफलता पूर्वक उपचार किया जा रहा है |

Leave a comment