ठाणे में आज कोविद 19 के नए 138 मरीज मिले ,93 मुक्त भी हुए


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान,07 जून | ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए 138 नए संक्रमित मरीज विभिन्न क्षेत्रों में पाए गए हैं | जबकि दूसरी तरफ ठाणे में इस कोरोना के संक्रमण से 93 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी गए हैं |
ठाणे में आज कोरोना से तीन लोग मौत का शिकार हुए हैं | मृतकों में 2 पुरुष तथा एक महिला हैं | जबकि ठाणे में कोरोना से अब तक 116 मौतें हो चुकी हैं | इनमें 77 पुरुष तथा 38 महिलाएं हैं |
ठाणे में कोरोना कोविद 19 वायरस से अब तक 4 हजार 57 लोग संक्रमित हो चुके हैं | ठाणे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की डॉ अब 45 प्रतिशत हो चुकी है | ठाणे में विभिन्न अस्पतालों में 2 हजार 98 लोगों का उपचार किया जा रहा है |

Leave a comment