ठाणे में आज 149 कोरोना के मामले सामने आये ,116 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 03 जून ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए 149 नए मामले सामने आये हैं | जबकि दूसरी तरफ आज ही 116 कोरोना संक्रमित पूरी तरस से स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं |
ठाणे में आज कोविद 19 से 5 लोगों की मौत हुई हैं | इनमें 3 पुरुष तथा 2 महिलाएं हैं | ठाणे महानगर में अब तक कोरोना से 103 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं | इनमें 68 पुरुष तथा 35 महिलाएं हैं |
जहाँ एक तरफ ठाणे में कोरोना के मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे हैं ,तो दूसरी तरफ प्रतिदिन सैकड़ों लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस अपने घर भी जा रहे हैं | ठाणे में अब तक 1544 लोग कोरोना से मुक्त हुए हैं | यह दर अब लगभग 47 प्रतिशत पहुंच चुकी है |
ठाणे मनपा क्षेत्र में 1802 कोरोना संक्रमित लोगों का उपचार किया जा रहा है |

Leave a comment