
भदोही। सरकार के तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने और लोगों को मदद करने तथा मास्क इत्यादि वितरण करने के लिए काफी लोग सहयोगी साबित हुए जिसके क्रम में विभिन्न संगठन और संस्थाओं द्वारा बेहतर कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करके उत्साहवर्धन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मानस समाज सेवा चैरिटेबल समिति के तरफ से बेरासपुर के तीन लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें समाजसेवी हरिकान्त तिवारी ‘तूफानी’, पत्रकार संतोष तिवारी तथा युवा समाजसेवी आशुतोष तिवारी शामिल है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एस मिश्रा ने सभी को इस संकट काल में लोगों को जागरूक करने तथा सहयोग करने के लिए बधाईयां दी देखने व पढ़ने के लिए बने रहिए पवन पुरवईया न्यूज़ पर सतीश चौहान के साथ