अज्ञात महिला की हत्या का आरोपी 24 घंटे में राबोडी पुलिस की गिरफ्त में


मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 31 मई ठाणे पुलिस आयुक्त परिसर में 29मई को साकेत मार्ग पर एक अज्ञात महिला की पदाचरी रास्ते में शव मिलने के बाद राबोडी पुलिस ने मात्र 24घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने इस अज्ञात महिला के आरोप में 24 वर्षीय शाहनवाज़ युनूस अंसारी को गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस हिरासत में न्यायालय के आदेश से भेजा है ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार ,29 मई को जिस अज्ञात 35 से 40 वर्ष के मध्य मिली महिला के शव के बारे में पुलिस को ज्ञात हुआ था कि,शिवाजी नगर से रेशमा युनूस अंसारी एक दिन पूर्व ही रात से लापता हो गई थी ।
इसके बाद पुलिस ने सी सी टी वी का सहारा लिया ।पता चला कि उक्त महिला रात आठ बजे एक रिक्शे में बैठ कर आकाश गंगा से कहीं गई थी ।जब उस रिक्शा चालक का बारे में जानकारी मिली ,तब पता लगा कि वह मूल उत्तर प्रदेश का मूल निवासी शाहनवाज़ युनूस अंसारी है ।और यह महिला के पहले पति का बेटा है ।इसके बाद आरोपी शाहनवाज़ ने पूछ ताछ के बाद अपना अपराध स्वीकार कर लिया ।

Leave a comment