ठाणे में आज कोरोना के 151 संक्रमित कुल 1237 स्वस्थ हुए


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 30 मई ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए संक्रमित 151 मरीज पाए गए हैं।जबकि ठाणे में 1237 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ अपने घर गए हैं ।ठाणे में आज इस संक्रमण से 5 लोगों की मौत हो गई है ।इनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष हैं ।
ठाणे में कोरोना से अब तक 84 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं ।जिसमें 59 पुरुष तथा 25 महिलाएं हैं ।ठाणे मनपा परिसर में कुल संक्रमितों की संख्या अब 2,901पर पहुंच गई है ।
ठाणे में जहां एक ओर कोरोना वायरस से संक्रमितों की तादात बड़ती ही जा रही है ।तो दूसरी तरफ 45 प्रतिशत स्वस्थ भी हो चुके हैं ।
ठाणे में अभी 1580 कोविद रोगियों पर उपचार किया जा रहा है ।जबकि आज ठाणे मनपा परिसर के 60 लोग पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर गए हैं ।
शुक्रवार 29 मई तक ठाणे से करीब 20हजार रक्त के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जबकि इनमें से 19 हजार 789लोगों के परीक्षण की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।ठाणे मनपा के विभिन्न अस्पतालों मै 2,242 बिस्तर उपलब्ध हैं ।जबकि शीघ्र ही ठाणे मनपा के मुंब्रा स्थित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद स्टेडियम में म्हाडा के सहयोग से एक हजार बेड के अस्पताल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है ।

Leave a comment