ठाणे के 9 पुलिस कर्मी कोरोना को मात देकर घर लौटे


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 29 मई कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग लड़ने के लिए जहां एक और साधारण जन के साथ पुलिस प्रशासन कदम से कदम मिलाकर संघर्ष हेतू तत्पर है।पुलिस कर्मी अपनी जान हथेली पर रखकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं ।और इस भयानक त्रासदी का शिकार हुए हैं ।इन्हीं के मध्य आज ठाणे पुलिस आयुक्तालय की 9 कर्मचारी कोरोना को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर वापस आ गए हैं।
यह ठाणे के 9 पुलिस कर्मी संचार बंदी पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपनी ड्यूटी कर रहे थे ।इनके कंधों पर जनता को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी भी थी।
ठाणे में यह पुलिस कर्मी उस समय कोरोना वायरस की चपेट में जब आए तब इन्हें वेदांता अस्पताल ,होराइजन अस्पताल ,सफायर अस्पताल ,नियान अस्पताल ,लिरिदा होटल , भाईंदर पाड़ा, कॉल सेकर अस्पताल,मुंब्रा ,होलीक्रॉस स्थित अस्पताल , टाटा आमंत्र अस्पताल ,और हिल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था ।
आज ठाणे के सफायर अस्पताल से छह ,वेदांत से एक ,कलसेकर अस्पताल से एक हिल अस्पताल से एक सहित नौ पुलिस कर्मी पूरी तरह से रोग मुक्त होकर अपने परिवार में सकुशल आ गए हैं ।
ठाणे पुलिस आयुक्त परिसर के 15अधिकारी,121कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद इन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद 10 पुलिस अधिकारी और 70 पुलिसकर्मी पूरी तरह से संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर वापस आए हैं। इनमें एक महिला पुलिसकर्मी मौत का शिकार भी हो चुकी है। जबकि 5 पुलिस अधिकारी और 50 पुलिस कर्मचारी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

Leave a comment