मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 28 मई ठाणे में आज कोरोना के 154 मरीज ठाणे के विभिन्न क्षेत्रों में पाए गए हैं। ठाणे में आज तीन लोगों की मौत हुई है इनमें में दो पुरुष पर एक महिला का समावेश है। ठाणे में संक्रमितों की कुल संख्या 2604 बताई जाती है ।
ठाणे में अब तक कोरोना के वायरस से 1085 मरीज पूरी तरह से मुक्त होकर अपने घर चले गए हैं । ठाणे मनपा प्रशासन के लिए यह एक उपलब्धि ही है ।इस तरह थनेनपा परिसर में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 44 हो गया है ।
ठाणे में आज ही 8 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर गए हैं ।जबकि ठाणे में कोरोना से 75 लोगों की मौत हो चुकी है ।इनमें 54 पुरुष तथा 20 महिलाएं हैं ।
ठाणे मनपा परिसर में निजी प्रयोग शाला के साथ मनपा प्रशासन ने भी मनपा की प्रयोगशाला स्थापित की है । इन प्रयोग शालाओं से 170,73 खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ।