मुंबई, ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 27 मई ठाणे में आज शहर में आज कोरोना के 156 नए मरीज सामने आए हैं। ठाणे में आज कोरोना तो संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो पुरुष एक महिला का समावेश है।
ठाणे में अब तक संक्रमितों की संख्या 2,450 हो गई है।जबकि ठाणे मनपा परिसर में अब तक 72लोगों की कोराना के संक्रमण से मौत हुई है । इनमें 52पुरुष तथा 20 महिलाएं शामिल हैं ।
ठाणे में अब तक 1077लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं ।ठाणे में गृह संग रोधक किए गए लोगों की संख्या 8879 हो गई है ।जबकि 14दिन का गृह संग रोधक पूरा करने वालों की तादात अब 6047 हो गई है ।उल्लेखनीय है कि ठाणे मनपा प्रशासन के अस्पतालों में 2242 बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध है। जबकि ठाणे प्रशासन एक हजार बिस्तर के नए अस्पताल बनाने के लिए प्रयास कर रहा है ।