ठाणे में आज 154 संक्रमित,82आज ही स्वस्थ हुए ,42 फीसदी कोराना मुक्त


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 25 मई । ठाणे में आज कोरोना के नए 154 मरीज विभिन्न क्षेत्रों में पाए गए हैं। ठाणे महानगरपालिका में आज कोरोना के संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई। जबकि 82 लोग संक्रमण से मुक्त होकर आज ही अपने घर गए हैं। इस तरह ठाणे में अब तक 42 प्रतिशत मरीज पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुके हैं ।यह एक उपलब्धि है ।
ठाणे मनपा परिसर में अब तक 838लोग पूरी तरह से इस घातक संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं ।फिर भी यदि हम आंकड़ों की बात करें तो ,ठाणे में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या दो हजार 172पर पहुंच गई है ।जबकि अब तक 67लोग इस बीमारी से मौत की नींद सो चुके हैं ।
ठाणे में जो आज नए 154ठाणे मनपा परिसर में पाए गए हैं ,उनमें बच्चो की बात करे तो शांति नगर में एक आठ वर्ष का बालक ,और यहीं शांति नगर में एक वर्ष की नन्ही मासूम बच्ची भी बाधित पाई गई है।इसी तरह से साठे नगर में भी एक चार वर्ष की बच्ची और चिराग नगर में एक तीन वर्ष का बालक और लोकमान्य नगर में दो वर्ष मासूम बच्चा ,साठे नगर में एक और एक वर्ष की अबोध बच्ची भी बाधित मिली है।
आज साठे नगर में 6 बाधित, माजीवाड़ा में चार बाधित,शांतिनगर में छह बाधित के अलावा साबे नगर ,चाँद नगर, राबोडी ,हनुमान नगर ,लोकमान्य नगर ,रशीद कंपाउंड ,खारी गांव,, किशन नगर गांधीनगर ज्ञानेश्वर नगर विष्णु नगर चिराग नगर विजयनगर कोपरी नौपाड़ा सीपी तलाव शिवाजी नगर पवार नगर पातली पाड़ा अंबेवाडी भास्कर कॉलोनी इंदिरा नगर और परेश नगर में भी काफी तादाद में संक्रमित पाए गए हैं।

Leave a comment