दिवा में प्राणघातक हमला करने के आरोप में 2 गिरफ्तार


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 25 मई ठाणे के दिवा में 24 मई को शमशान भूमि मार्ग पर आगासान गांव में कालूराम मुड़े पर प्राणघातक हमला करने के आरोप में मुंब्रा पुलिस ने अक्षय पाटिल उर्फ शुभी तथा उसका साथी दीपेश उर्फ मामा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।
ठाणे पुलिस आयुक्तालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार ,ठाणे के दिवा मे आगासन गांव के निवासी दिनेश कालूराम मुड़े को इन दोनों आरोपी शराब की पार्टी देने के लिए मोटर सायकिल पर निमंत्रण देने हेतू रात को नौ बजे आए थे ।
लेकिन वहां पर आने के उपरांत अक्षय पाटिल ने दिनेश मोरे को धमकाया कि मैं फेसबुक वाला नहीं डोम्बिवली वाला असली भाई हूं और तुझे जीवित नहीं छोडूंगा। इतना कह कर दीपेश उर्फ अक्षय पाटिल में दिनेश मुंडे पर फायर किया लेकिन संयोग से उसका निशाना चूक गया । इसके बाद दिनेश मुंडे ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान भीड़ जमा हो गई थी ।लेकिन मौके का फायदा उठाकर अक्षय पाटिल और उसका साथी दीपेश उर्फ मामा बाइक से भाग निकले ।
मुंब्रा पुलिस में शिकायत किए जाने पर वरिष्ठ सहायक आयुक्त सुनील घोसालकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया के नेतृत्व में छह घंटे की अवधि में ही दोनों आरोपियों को गिरफतार किया गया

Leave a comment