ठाणे में संचार बंदी के दौरान सेंध लगाकर 6 लाख की चोरी


मुंबई,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 23 मई ठाणे में इन दिनों संचार बंदी के दौरान भिवंडी में राजीव गांधी नगर में सुनील अच्युत्रराव गव्हाने के घर में आधी रात को घुसकर अज्ञात चोरों ने पांच लाख 92हजार की चोरी की।पुलिस ने इस मामले में 19वर्षीय रविकांत सूर्यकांत कांबले को 22 मई को गिरफ्तार कर एक लाख तीन हजार की राशि तथा सहित शेष कीमत का सामान सहित सौ फीसदी चोरी के सामान की बरामदगी की है ।
बताया जाता है कि ,उक्त चोरी के बारे में पुलिस उप निरीक्षक पुष्पराज सुर्वे को सूचना मिली थी ,इसके आधार पर पल्लवी नगर कामत घर भिवंडी में रहने वाले 19 वर्षीय रविकांत कांबले को गिरफ्तार किया था।
आरोपी रविकांत कांबले को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Leave a comment