ठाणे में आज 97 नए कोरोना बाधित ,कुल संख्या 1560 ,आज 4 की मौत


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 21 मई ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के नए 97 मरीज मिले हैं | विगत एक सप्ताह से यह संख्या निरंतर बढ़ती ही जा रही है | कल ही ठाणे में 110 कोरोना बाधित मनपा परिसर में मिले थे | आज फिर ठाणे में कोरोना वायरस ने चार लोगों को मौत का शिकार बनाया है | कल भी 4 लोगों की ठाणे में मौत हो गई थी | ठाणे में आज तक कुल संक्रमितों की तादात अब 1560 पर पहुँच गई है |
आज ठाणे मनपा के उपायुक्त और प्रवक्ता संदीप मालवी ने शाम 7 बजे तक की कोरोना रिपोर्ट देते हुए बताया कि , ठाणे मनपा परिसर में 49 लोगों को उपचार के बाद घर छोड़ा गया है | अब तक ठाणे मनपा प्रशासन की देख रेख में सफलता पूर्वक 576 लोगों का उपचार कर उन्हें घर भेजा गया है | ठाणे में 39 प्रतिशत मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर गए हैं | ठाणे मनपा जनसम्पर्क विभाग के अनुसार अब तक ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना से 61 लोगों की मौत हो चुकी है | जबकि 923 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है |
ठाणे में आज नागसेन नगर नौपाडा में छह वर्ष की अबोध बच्ची कोरोना बाधित पाई गई है | इस नागसेन नगर में आज 10 लोग कोरोना बाधित पाए गए हैं | इसी तरह ठाणे के राबोडी लोग संक्रमित पाए गए हैं | रूपा देवी में भी आठ वर्ष की बच्ची और और एक आठ वर्ष का बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है | इसके अलावा रामनगर वागले इस्टेट ,चरनी पड़ा ,3 मरीज ,सावरकर नगर ,लोकमान्य नगर ,इंदिरा नगर ,गोकुल नगर ,मनोरमा नगर ,साठे नगर ,अम्बेडकर नगर ,किशन नगर ,रोड क्रमांक 16 ,पडवल ,नगर हनुमान नगर ,भास्कर नगर कलवा ,आनंद नगर कोपरी मनीषा नगर कलवा में मरीज पाए गए हैं |

Leave a comment