मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 17 मई ।ठाणे महानगर पालिका में आज कोरोना वायरस से संक्रमित नए 88 मरीज विभिन्न क्षेत्रों में पाए गए हैं। ठाणे में आज कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। अब तक ठाणे मनपा क्षेत्र में संक्रमित की संख्या 1178 तक पहुंच गई है।
ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में विगत चार-पांच दिनों में संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसलिए यह संक्रमित मरीजों की संख्या करीब बारह सौ तक पहुंचने वाली है। जब कि आज ठाणे में 20 लोग कोरोना से मुक्त होकर अपने घर के लिए गए हैं। ठाणे में कोरोना के संक्रमण से अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है |
ठाणे महानगरपालिका के उपायुक्त संदीप मालवीय ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे में अब तक 303 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं।
ठाणे मनपा क्षेत्र में 25 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । आज शनिवार तक तक ठाणे मनपा के अस्पतालों में 825 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
ठाणे मनपा परिसर में जो आज नए कोरोना से बाधित 88 मरीज मिले हैं उनमें, खरतान रोड से 3,महात्मा फुले नौपाड़ा से 5,है। लोकमान्य नगर वार्ड नंबर तीन से एक 11वर्ष का बालक मिला है। जबकि नौपाडा के महात्मा फुले क्षेत्र से 1- 1 वर्ष के दो अबोध मासूम बच्चे हैं, अभी कोराना बाधित पाई गई हैं । खार टन रोड पर भी 2 वर्ष का मासूम बच्चा कोरोना से बाधित हो गया है।
ठाणे शहर में जो आज नए क्षेत्रों में कोराना बाधित मरीज पाए गए हैं, उनमें भास्कर नगर, बाघोबा नगर, रूपा देवी पाड़ा, शंकर मंदिर अचानक मंदिर ,पलवल नगर ,जामली नाका अंबिका नगर ,कपूरबावड़ी और नितिन कंपनी के इलाके हैं।