मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 13 मई ठाणे में आज नए 47 कोरोना संक्रमित आ गए हैं। अब तक ठाणे में मिले संक्रमित की संख्या 843 हो गई है ।जबकि आज ठाणे में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई है।ठाणे में अब तक कोराना के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 37 पर पहुंच गई है ।
ठाणे महानगरपालिका जनसंपर्क विभाग के प्रमुख एवं उपायुक्त संदीप मालवी ने आज शाम 7:00 बजे तक की प्राप्त जानकारी देते हुए बताया कि, ठाणे में जहां एक और नए, नए मरीजों की तादाद बढ़ रही है ,तो दूसरी ओर कोरो ना से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है।
ठाणे मनपा के संदीप मालवीय ने यह भी बताया कि अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वाले लोगों का प्रतिशत 28 हो गया है। कुछ दिन पूर्व यह प्रतिशत अनुपात गिरकर 18 तक आ गया था। अब यह एक अच्छे संकेत हैं। ठाणे में आज ही उपचार के बाद 8 लोगों को उनके घर छोड़ा गया है। अब तक 239 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं।
जबकि ठाणे शहर में 567 कोरो ना बाधित लोगों का उपचार किया जा रहा है। 12 मई मंगलवार तक घरेलू एकांतवास में रखे गए लोगों की संख्या 7हजार 241थी । इसी तरह 14 दिन का निरीक्षण का अवधि पूर्ण करने वाले लोगों की संख्या 5,245 हो गई है। इस समय ठाणे महानगरपालिका के प्रशासन के अधीनस्थ अस्पतालों में कूल बिस्तर की संख्या 2,294 है। ठाणे महानगरपालिका के पास एकाकी किए गए बिस्तरों की कुल संख्या 2,242की है ।
ठाणे मनपा ने अब तक 8,573लोगों के खून का सेंपल (नमूने ) भेजा थे ,जिसमें से कल मंगलवार तक 8 हजार 267लोगों की परीक्षण रिपोर्ट मिले गई है ।
ठाणे में को आज नए 47 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें, कलवा के 3, मुंब्रा के 2,नौपाड़ा कोपरी कालोनी के तीन , रावडी से दो, खोपट से दो , इंदिरा नगर किशन नगर लोकमान्य नगर रामनगर महा गिरी , बिटवा सावरकर नगर और अंबिका नगर से भी संक्रमित मरीज पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कल मंगलवार को मुंब्रा में एक ही इमारत से 23 कोरो ना संक्रमित मरीज पाए गए थे।