ठाणे मनपा क्षेत्र में आज 44 संक्रमित मिले,कुल संख्या 796 हुई आज 5 की मौत


मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 12 मई ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोराना वायरस से संक्रमितों के 44मरीज मिले है। इसके बाद अब तक संक्रमितों की तादात 796हो गई है ।आज इस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई है ।
ठाणे मनपा के उपायुक्त और मनपा के प्रवक्ता संदीप मालवी ने आज शाम 7बजे तक की कोरो ना से संक्रमितों की जानकारी देते हुए बताया कि ,जहां एक ओर मनपा क्षेत्र में कोरना से संक्रमित ओं की संख्या लगातार बढ़ रही है तो दूसरी ओर स्वस्थ होकर घर जाने वालों वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है । अब तक ठाणे में 28% कोरोना बाधित मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर घर पहुंचाए गए हैं।
बताया जाता है कि, ठाणे में आज ही 7 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर चले गए हैं ।और इस तरह से पूरी तरह से स्वस्थ होने वालों की तादात 231हो गई है। ठाणे मनपा के लिए यह एक उपलब्धि मानी जा रही है ।जबकि ठाणे में 531लोगों पर मनपा प्रशासन की देख रेख में उपचार चल रहा है ।
ठाणे में कल 11 मई तक घरेलू एकांत वास की मरीजों की संख्या 7095 हो गई है ।जबकि 14 दिन तक का एकांत वास पूर्ण करने वालों की संख्या 5186 है ।ठाणे में सोमवार 11 मई तक घरेलू एकांत वास में भेजे गए लोगों की संख्या अब दो हजार 115 हो गई है ।
आज ठाणे मनपा परिसर में सबसे अधिक संक्रमित मिले है उनमें कुल 44में मुंब्रा के ही 21लोग है । इनमें से लोग जीवन बाग के है ।जबकि रशीद कंपाउंड से दो लोग हैं।इसी तरह शिमला पार्क से भी दो लोग है ।
मुंब्रा के बाद दिवा ,कलवा ,वर्तक नगर ,किशन नगर वागले, श्रीनगर ,इंदिरा नगर , रूपा देवी पाड़ा, माछीवाड़ा मानपाडा, आजाद नगर, मफतलाल कंपनी के समीप, खोपट, और काजुवाड़ी में भी मरीज पाए गए हैं।

Leave a comment