महाराणा प्रताप राजपूत महासंघ की ओर से इस कोरोना महामारी में सोसिअल डिस्टेंसिनग व अन्य नियमों का पालन करते हुए


ठाणे संवाददाता सतीश चौहान आज शूरवीर महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष्य संस्था के संस्थापक ठाकुर अमर सिंह जी, मार्गदर्शक इंद्रसिंह राठौड जी, अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह सिसोदिया जी के मार्गदर्शन में मुलुंड से ले कर पालघर तक 6000 क्षत्रिय भाइयों के घर राशन किट का वितरण किया गया।
तथा पुलिस कर्मियों में सैनिटाइजर और माक्स का वितरण किया गया।
कोरोना महामारी के स्तिथि को देखते हुए लोगो से घर में रहने, डॉक्टर, पुलिस तथा कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा अन्य किसी भी प्रकार का आपसी मतभेद न रखने की अपील की गई। साथ ही साथ इस महामारी में सोसिअल डिस्टेंसिनग का पालन करना, मास्क, दस्ताने का उपयोग करना व अन्य सुझाव साझा किए गए तथा कोरोना महामारी में लोगों को अपने कर्तव्यों से अवगत कराने का प्रयत्न किया गया।

Leave a comment